रविवार, 20 दिसंबर 2009

मासिक ब्लॉग पत्रिका "विमर्श-दृष्टि" का प्रकाशन जनवरी 2010 से

ब्लाग संसार के सभी साथियों को यह खुशखबरी देनी है कि अगले वर्ष 2010 से ब्लाग के माध्यम से एक वैचारिक पत्रिका ‘‘विमर्श दृष्टि’’ का प्रकाशन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। पत्रिका का प्रकाशन मासिक रूप में किया जायेगा।
इसमें नवीन विमर्श और नये सामाजिक-विषयों पर आलेख, कहानियाँ, कविताओं आदि का प्रकाशन किया जायेगा।
आप सबसे इस मासिक ब्लाग पत्रिका को प्रकाशित किये जाने में सहयोग की अपेक्षा है।
देखा जाये तो ब्लाग पर सभी अपने-अपने स्तर पर सामयिक विषयों पर रचनाओं का प्रकाशन करने में लगे हैं किन्तु ऐसा विचार किया गया कि एक मंच हो जहाँ से साझा रूप में सामयिक विषयों पर, वर्तमान में चल रहे विमर्श को एक आवाज दी जा सके। यही सोच कर इस ब्लाग-पत्रिका को शुरू करने का विचार किया गया है।
आप अपनी रचनाएँ इस पते पर मेल कर सकते हैं। vimarshdrishti@gmail.com
ब्लाग को इस लिंक के द्वारा देखा जा सकता है। http://vimarshdrishti.blogspot.com
प्रयास रहेगा कि आप सभी के सहयोग से प्राप्त होने वाली रचनाओं के माध्यम से इस ब्लाग का प्रकाशन प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में हो सके।
आशा है आप सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

अपेक्षा सहित-
सम्पादक
विमर्श दृष्टि
(ब्लाग-पत्रिका)